Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi workers and assistants should be declared government employees

Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए

Mon, 08 Dec 2025 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 08 Dec 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants should be declared government employees
ढालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ की बैठक के दौरान पदा​धिकारी। संवाद
दस वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वालों को किया जाए नियमित
विज्ञापन

ढालपुर में हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और वरिष्ठता के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से ही पर्यवेक्षक बनाया जाए। यह बात रविवार को ढालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ कुल्लू की बैठक में जिलाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने कही।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर और वित्त सचिव जगन्नथ इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। संघ की जिला अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मांगें कई वर्षों से लंबित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य विभाग के कार्य दिए जाते हैं, जिसकी इन्हें अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पेंशन लाभ मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जिन्होंने दस साल का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियमित किया जाए। वहीं बैठक में संघ की कार्यकारिणी में का भी विस्तार किया गया। इस मौके पर मीना ठाकुर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ कुल्लू का महासचिव बनाया गया। नोखी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीना कुमारी सहायक सचिव जबकि चंपा, मीना, विमला, दुर्गा सुनीता, पद्मा, हिमप्रभा, लीला, विमला, छड़ी देवी, तारा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed