फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi centres will recover from the rains, Rs 63 lakh will transform their appearance.

Kullu News: बरसात की मार से उबरेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, 63 लाख रुपये से बदलेगी सूरत

Fri, 02 Jan 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centres will recover from the rains, Rs 63 lakh will transform their appearance.
साल 2023-2025 की भारी बरसात में क्षतिग्रस्त केंद्रों को मिलेगा नया जीवन
विज्ञापन

विभाग को मिली बजट की पहली किस्त, 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प
राजीव नैय्यर
कुल्लू। साल 2023 और 2025 की भारी बरसात में क्षतिग्रस्त हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिले के चार विकास खंडों में स्थित 13 आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए 63 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
इससे नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा और देखभाल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बरसात में सड़कें और घर ही नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र भी चपेट में आए थे।
विज्ञापन

साल 2023 की बरसात में भारी बारिश के कारण चार विकास खंडों कुल्लू, भुंतर, आनी और नग्गर के तहत आने वाले 13 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों और परिसरों को नुकसान पहुंचा था। इससे नौनिहालों की बेहतर देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित हो रही थी लेकिन अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए 63 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस बजट की पहली किस्त महिला एवं बाल विकास विभाग को मिल चुकी है। ऐसे में विकास खंड कुल्लू के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र प्रेमनगर, ज्येष्ठा और चतराणी का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा विकास खंड बंजार के आंगनबाड़ी केंद्र फगवाणा, शलेरा, तुंग, धारठा, बिजल, भैंऊरू-थाच तथा जमाड़, विकास खंड नग्गर के फाड़-मेह और सोयल तथा विकास खंड आनी के पनखड़ की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे नौनिहालों की नैतिक शिक्षा के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जाएगा। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने कहा कि जिले भर में साल 2023 की बरसात में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए बजट की पहली किस्त जारी हुुई है।

--
जिले के चार विकास खंडों के तहत आने वाले 13 क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए आपदा राहत कोष (पीडीएनए) के तहत राशि जारी की गई है। नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत की जाएगी। - तोरुल एस रवीश, उपायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed