{"_id":"66d6faf34009a2d8ce0f01d7","slug":"aman-becomes-president-of-snore-valley-student-organization-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130065-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अमन बने स्नोर वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अमन बने स्नोर वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत स्नोर वैली के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें मंगलवार को स्नोर वैली छात्र संगठन का अमन डोलिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अभिनव को सचिव, अंशुल को उपाध्यक्ष, राहुल चौहान को चेयरमैन, रमन मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष, अभिनव कश्यप और राज ठाकुर को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख चुना गया। प्रशांत कुमार को मीडिया प्रभारी तथा प्रबंध कमेटी प्रमुख युवराज सिंह को चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमन डोलिया ने कहा कि स्नोर वैली के विद्यार्थियों ने उन पर विश्वास जताकर अध्यक्ष पद सौंपा है। वह विद्यार्थियों के विश्वास पर खरा उतरेंगे और नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर छात्र हित और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। संवाद