{"_id":"6a87409adf90c548ce0ff9e9","slug":"allegations-of-negligence-regarding-the-khalada-project-management-kullu-news-c-89-1-klu1002-184561-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खलाड़ा प्रोजेक्ट प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खलाड़ा प्रोजेक्ट प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। ग्राम पंचायत शिलानाला के लोगों ने खलाड़ा स्थित विद्युत प्रोजेक्ट प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पंचायत प्रधान मीना देवी की अध्यक्षता में लोग उपमंडलाधिकारी कार्यालय कुल्लू पहुंचे और उनसे हक दिलाने की गुहार लगाई है। मीना देवी ने कहा कि जब प्रोजेक्ट के लिए पंचायत की ओर से एनओसी जारी किया गया था तो उस दौरान पंचायत ने शर्तें रखी थीं।
प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से शर्तों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।मीना देवी, वार्ड पंच लाल चंद, देवता अजयपाल के पुजारी नूप राम, स्थानीय निवासी वेद प्रकाश और पोशु राम का कहना है कि 17 अगस्त 2012 को ग्राम पंचायत शिलानाल की ग्राम सभा ने परियोजना स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र शर्तों के आधार पर जारी किया था।
इसमें परियोजना में योग्यता के आधार पर 70 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। पंचायत क्षेत्र के अग्निकांड एवं आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा देने, स्थानीय पंजीकृत एवं अपंजीकृत ठेकेदारों को काम देने तथा नियमों के अनुसार पंचायत को सामग्री उपलब्ध करवाने की बात भी रखी गई थी। उधर, उपमंडलाधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने उन्हें प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वही, प्रोजेक्ट के मैनेजर मनोज कुमार का कहना है कि इससे पहले भी जो कार्य हुआ है उसमें अधिकतर स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए प्राथमिकता दी गई है। प्रोजेक्ट नियमों के आधार पर कार्य कर रहा है। संवाद