{"_id":"56f66fee4f1c1bbc1ff14d26","slug":"all-shopes-closed-agnaist-goverment-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर स्वर्णकारों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर स्वर्णकारों ने बोला हल्ला
कुल्लू
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की हड़ताल के चलते बाजार में बंद दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के स्वर्णकारों ने एक्साइज ड्यूटी टीसीएस के विरोध में एक रैली का आयोजन किया। अखाड़ा बाजार से लेकर उपायुक्त कार्यालय ढालपुर तक स्वर्णकारों ने एक रैली निकाली। इस दौरान स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वहीं कुल्लू व्यापार मंडल ने भी स्वर्णकारों का साथ दिया और बाजार बंद रखा। बाजार बंद होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। गौरतलब है कि सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ जिला कुल्लू इसके विरोध में 2 मार्च से अनिश्चित हड़ताल पर है।
विज्ञापन
शनिवार को संघ की हड़ताल 25वें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल के चलते अखाड़ा बाजार, सरवरी बाजार, लोअर ढालपुर, ढालपुर, गांधीनगर सहित भुंतर, मणिकर्ण, मनाली, बंजार और सैंज में बाजार बंद रहे। शनिवार को स्वर्णकार द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल कुल्लू ने भी सहयोग किया और उनके पक्ष में दिन भर दुकानें बंद रखीं। उपायुक्त कार्यालय कुल्लू के बाहर किए गए प्रदर्शन में स्वर्णकारों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से अपना निर्णय वापस लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वहीं चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया गया कि स्वर्णकार अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। स्वर्णकार संघ का कहना है कि वर्ष 2012 में पिछली सरकार द्वारा यह कानून लाने की कोशिश की गई थी, उस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्णकारों के पक्ष में थे। अब उनकी सरकार आने के बाद खामोशी साधे बैठे हुए हैं। इस विरोध रैली में जिला अध्यक्ष नवीन वर्मा, नरेंद्र राणा, अजय प्रताप, रिंकू वर्मा, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन, बलवीर मल्होत्रा, दिवाकर वर्मा, गोपाल सोनी, मेहर चंद, विक्की, प्रशांत, कमल राणा, सन्नी, जैइंद्र, मंगल सोनी, मणी राम सोनी, भाशु, मेहर चंद सोनी और सतीश सोनी सहित काफी संख्या में स्वर्णकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन