फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   All bookings of hotels of tourists canceled

सैलानियों की होटलों की सभी बुकिंग रद्द

Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
All bookings of hotels of tourists canceled
मनाली (कुल्लू)। बारिश से जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में हुई तबाही का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। पर्यटन नगरी एक बार फिर सैलानियों से महरूम हो गई है। वीकेंड पर मनाली आने वाले सैलानियों की संख्या 80 फीसदी तक कमी आई है। वीकेंड पर होटल खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों ने होटलों की लगभग सभी बुकिंग को रद्द कर दिया है। सैलानी अब कुल्लू और लाहौल आने का जोखिम नहीं उठाना चाहते। भारी बरसात ने देशभर के सैलानियों के कदम रोक दिए हैं। गौर रहे कि पर्यटन सीजन सिमट जाने के बाद वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 25 फीसदी तक पहुंच जाती थी, जो इस सप्ताह घटकर पांच फीसदी तक रह गई है। प्रदेश भर में बरसात से हुए नुकसान के चलते सैलानी पूरी तरह से सहम गए हैं। इससे हिमाचल में पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में लाहौल-स्पीति, मणिकर्ण, किन्नौर और कांगड़ा में आई बाढ़ तथा दर्जनों लोगों की मौत के चलते होटलों की बुकिंग पूरी तरह से रद्द हो गई है। बाढ़ से मनाली के पर्यटन व्यवसाय को भारी धक्का पहुंचा है। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि बाढ़ के चलते मनाली का पर्यटन सीजन पूरी तरह से सिमट गया है। वोल्वो यूनियन के प्रधान अनंत सूद ने कहा कि मनाली में मात्र 10 से 15 वोल्वो ही चल रही है। अब वो भी आधी खाली चल रही हैं। हिमाचल के किसी हिस्से में बारिश से अगर नुकसान होता है तो इसका असर पर्यटन पर जरूर पड़ता है। कुल्लू व लाहौल में हुए भारी नुकसान ने अब पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed