फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Albendazole medicine will be given to one lakh children in November

Kullu News: नवंबर में एक लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Sat, 07 Oct 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine will be given to one lakh children in November
कुल्लू। जिले में बच्चों और किशोरों को स्वस्थ रखने के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा खंड स्तर पर एक से 19 साल तक के किशोरों और बच्चों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जिले के पांचों चिकित्सा खंडों और कुल्लू शहर में 1,13,545 बच्चों और किशोरों को नवंबर के पहले सप्ताह दवा खिलाने की योजना है। दवा सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस (एनडीडी) के दूसरे चरण में एक लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला-पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं को दवा खिलाने का जिम्मा सौंपा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दूसरे चरण में जिले में 1,13,545 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed