{"_id":"51ddfc862619a44ad9d5d336571e3b99","slug":"alam-first-in-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ मीटर दौड़ में भुंतर का आलम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ मीटर दौड़ में भुंतर का आलम प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालुपर मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। खेलों का समापन सीसे स्कूल ढालपुर के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने किया। खेल प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीस स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में स्नोर वैली स्कूल के लोमेश ने प्रथम और भुट्टी स्कूल के पंकज ने दूसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में लोमेश ने प्रथम और कुशाल चंद ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर रेस में भुंतर स्कूल के तरुण प्रथम और थरास स्कूल के रंजन दूसरा स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में भुंतर स्कूल के आलम चंद ने पहला और मनाली के पवन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सौ मीटर की रिले रेस में स्नौर वैली प्रथम और भुंतर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में न्यूल स्कूल का कर्मचंद प्रथम, जबकि भुंतर स्कूल का आलम चंद दूसरे स्थान पर रहा। लंबीकूद में लोमेश प्रथम और पवन दूसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में पवन कुमार प्रथम और तेजेंद्र दूसरे स्थान पर रहा। छात्र प्रतियोगिता में लोमेश को बेस्ट एथलीट चुना गया है।
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में काईस स्कूल की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। डुघीलग स्कूल की दिशा ने दूसरा और काईस स्कूल की रितका ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में काईस स्कूल की नेहा प्रथम और डुघीलग की दिशा दूसरा स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में डुघीलग की तनवी प्रथम और न्यूल की सीता देवी दूसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में डुघीलग की तनवी प्रथम और न्यूल स्कूल की लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रिले रेस में काईस स्कूल प्रथम और डुघीलग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लंबीकूद में काईस की नेहा प्रथम, जबकि नग्गर की हेमलता दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में काईस स्कूल की कनुप्रिया प्रथम और डुघीलग की दिशा दूसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में काईस स्कूल की ओमा प्रथम और नग्गर स्कूल की शानू ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेस्ट छात्रा का अवार्ड काईस स्कूल की नेहा को मिला।