फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   aisa dhamroo bajaya bholenath ne... student's dancing in kullu college

Kullu News: ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने... पर नाचे विद्यार्थी

Thu, 02 Mar 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
aisa dhamroo bajaya bholenath ne... student's dancing in kullu college
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में सृजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने...भजन पेश कर समां बांध दिया। इस भजन पर विद्यार्थी झूमते नजर आए। विद्यार्थियों ने मंच पर कला की विभिन्न विधाओें में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में शास्त्रीय गायन से सृजन-2023 का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुजाता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। दो दिवसीय सृजन कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, वादन, भजन, गजल, एकल गीत, फिल्मी गीत और परंपरागत मॉडलिंग की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सृजन-2023 में अर्पिता ठाकुर ने राग मालकोस, स्मृतिका ने राग केदार, सूरज ने राग पहाड़ी, अभिषेक ने राग शुद्ध सारंग, नोख सिंह ने राग यामन की शानदार प्रस्तुति दी। अंजलि ने ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने... भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विद्यार्थी भजन पर झूमते दिखे। गीतांजलि ने इक राधा इक मीरा, हर्षिक ने कोई बोले राम-राम, भूपेंद्र ने सुख में सब साथी, सागर ने सजा दो घर को, स्मृतिका ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, अशोक ने शिव कैलाशों के वासी भजन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी ठाकुर ने आज जाने की जिद न करो, अर्पिता ने ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम, अंजलि ने होंठों से छू लो तुम... गजल सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए विवश किया। इसके बाद एकल गायन में रंजनी, अर्पिता, यामिनी, लोक गायन में समीर, बलदेव, प्रेमचंद्र, देवीराम, पूनम, संजय, गीतांजलि, प्रिया, करिष्मा, भूपेंद्र, सागर, दिव्या, कुनाल, सृष्टि एवं एकल नृत्य में श्रुति, संध्या, तनु, स्नेहा, अंजलि, रिया, लक्ष्मी और हिप-हॉप में आदित्य, विशाल, जगदीश कुमार, तनु ने प्रस्तुति दी।

उधर, मुख्यातिथि पंकज परमार ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान हरिपुर के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा, पीटीए प्रधान विरेंद्र शर्मा, डॉ. बिंता, डॉ. रामनाथ, डॉ. सोमकिशन, डॉ. निर्मला, डॉ. ओपी ठाकुर, डॉ. चेतराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed