{"_id":"69356766d326fa3e3809a70f","slug":"aiims-doctors-will-conduct-eye-tests-kullu-news-c-89-1-ssml1015-163520-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एम्स के चिकित्सक करेंगे आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एम्स के चिकित्सक करेंगे आंखों की जांच
Mon, 08 Dec 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में 23 से लगेगा निशुल्क शिविर
उपचार के साथ मौके पर किए जाएंगे नेत्र रोगियों ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान आंखों के रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ जांच करेंगे। अस्पताल में शिविर का आयोजन 23 से 27 दिसंबर तक होगा। अस्पताल में इस वर्ष का यह छठा स्वास्थ्य शिविर होगा।
जिला मुख्यालय कुल्लू से 18 किलोमीटर दूर नेत्र अस्पताल रायसन में आंखों से संबंधित बीमारी के मरीजों का उपचार एम्स दिल्ली के चिकित्सक नियमित अंतराल में करते हैं। नवंबर माह में भी एम्स के चिकित्सकों ने 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया था और उनमें 105 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए थे।
वहीं इस साल का यह छठा और अंतिम चिकित्सा शिविर होगा। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कुल्लू आएगी। 23 से 27 दिसंबर तक पांच दिन विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का रायसन अस्पताल में उपचार करेंगे। इस दौरान मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और उपचार की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने उन मरीजों से भी अस्पताल में उपरोक्त तिथि में आने का आग्रह किया है, जिनके नवंबर माह में लगाए गए शिविर में ऑपरेशन किए गए हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी दोबारा विशेषज्ञ चिकित्सक जांचेंगे। कहा कि उपचार करवाने आने वाले मरीज अपना आधार कार्ड साथ अवश्य लेकर आएं।