{"_id":"6907829fd29859b8a50c7779","slug":"aiims-delhi-doctors-will-restore-eyesight-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160631-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंखों की रोशनी लौटाएंगे एम्स दिल्ली के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंखों की रोशनी लौटाएंगे एम्स दिल्ली के डॉक्टर
Sun, 02 Nov 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रायसन में 17 से 23 नवंबर तक होगा मुफ्त उपचार और ऑपरेशन
अस्पताल आने वाले मरीज अपने साथ लाएं आधार कार्ड की प्रतिलिपि
नेत्र रोगियों को घर-द्वार मिलेगी सुविधा, साल का होगा पांचवां शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रस्त मरीजों का मुफ्त उपचार और ऑपरेशन एक सप्ताह तक किए जाएंगे।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की आंखों की रोशनी जांचने के साथ उनके मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों के ऑपरेशन भी करेंगे। अस्पताल में 17 से 23 नवंबर तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस साल का यह पांचवां चिकित्सा शिविर होगा। इससे मरीजों को आंखों के ऑपरेशन करने के लिए मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिला मुख्यालय कुल्लू से 18 किलोमीटर दूर नेत्र अस्पताल रायसन में आंखों से संबंधित बीमारी के मरीजों का उपचार एम्स दिल्ली के चिकित्सक नियमित अंतराल में करते हैं। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कुल्लू आएगी। 17 से 23 नवंबर तक सात दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का रायसन अस्पताल में उपचार करेंगे। अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और उपचार की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड की प्रतिलिपि अवश्य लेकर आएं।
--
हर शिविर में 400 से अधिक मरीजों का होता है उपचार
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में साल भर में लगने वाले शिविरों में हजारों मरीजों को सुविधा मिलती है। एक शिविर में कम से कम 400 से अधिक मरीजों का उपचार होता है। इनमें 250 से 300 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। हालांकि, कुल्लू के नेत्र रोग से ग्रसित मरीज भी रायसन में लगने वाले शिविरों का इंतजार करते हैं।