फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ahilyabai's contribution was remembered in Dev Sadan

Kullu News: देव सदन में याद किया अहिल्याबाई का योगदान

Thu, 29 May 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 May 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's contribution was remembered in Dev Sadan
कुल्लू। देव सदन में जिला कुल्लू भाजपा ने मध्य प्रदेश के मालवा की महारानी अहिल्याबाई होलकर की याद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यशाला में स्वर्गीय अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक रही हैं और समाज कल्याण के लिए उन्हें अनेक कार्य किए हैं जो आज भी प्रेरणा के रूप में ऐतिहासिक पन्नों में अंकित है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य की बागडोर संभाली। अपने शासन काल में उन्होंने इंदौर को एक व्यवस्थित और सुंदर नगर में परिवर्तित किया। आज अहिल्याबाई को भारतीय इतिहास में एक आदर्श नारी और महान शासक के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा, नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed