फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agriculture

मक्की की फसल में कीट ने किया हमला

Sat, 25 Jul 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
agriculture
कुल्लू। मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म नाम कीट ने हमला बोल दिया है। रोग फैलने के बाद कृषि विभाग हरकत में आ गया। मक्की में लगे कीट को पता लगाने के लिए विभाग की टीम शनिवार को बजौरा क्षेत्र में खेतों में पहुंच गई।
विज्ञापन

टीम के साथ पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र बजौरा कीट विशेषज्ञ डॉ. सुखदेव भी उपस्थित रहे। उपनिदेशक कृषि डॉ. राजपाल शर्मा ने कहा कि कुछ किसानों को मक्की की फसल में किसी रोग की आशंका थी। इसका पता लगाने के लिए शनिवार को टीम खेतों में पहुंची। टीम ने क्षेत्र के किसानों को भी मौके पर बुलाया और उन्हें संभावित कीट के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बजौरा के किसानों में बुद्धि सिंह, ईश्वर चंद, नीमे राम, रूप लाल, चेत राम व भोले राम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। डॉ. राजपाल ने कहा कि टीम ने बारीकी से मक्की के पौधों का निरीक्षण किया और फॉल आर्मी वर्म की उपस्थिति का कोई भी लक्षण नहीं पाया। उन्होंने किसानों को अपनी फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि कभी पत्तों में छिद्र इत्यादि की शिकायत हो तो तुरंत विभागीय अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने किसानों को अमामेक्टिन बेंजोएट 0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed