फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agriculture

सेब के दामों में गिरावट, बागवानों में मायूसी

Sun, 01 Sep 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
agriculture
कुल्लू। जिला कुल्लू में रिकॉर्ड सेब उत्पादन के बीच बागवानों को उनकी मेहनत के अनुसार रेट नहीं मिल रहा है। कुल्लू में 25 अगस्त से सेब के तुड़ान ने एकाएक जोर पकड़ लिया है। लेकिन सेब के दामों में गिरावट के चलते बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडियों में सेब का बंपर स्टॉक आने के साथ इसके दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही ए-ग्रेड सेब में 10 रुपये तक की गिरावट दर्ज की है। लगातार गिरते रहे सेब के दाम से बागवान चिंतित हैं। पिछले हफ्ते कुल्लू की स्थानीय मंडियों में ए ग्रेड के सेब का दाम 40-45 रुपये प्रति किलो तक था। अब महज 30-35 रुपये तक पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अभी सेब के दामों में और भी गिरावट आएगी, क्योंकि सितंबर माह में बंपर सेब मंडियों में आएगा। घाटी के बागवान रमेश ठाकुर, चमन ठाकुर, मेहर सिंह, खेम राज, प्रीतम सिंह, किशोरी लाल, नवीन शर्मा, हेम राज, रोशन लाल शर्मा का कहना है कि मंडियों में ए ग्रेड के सेब का रेट 40 रुपये से नीचे आ गया है। उन्होंने कहा कि जिले के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में सेब का रिकॉर्ड उत्पादन होने से दिल्ली के साथ स्थानीय मंडियों में भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है। ज्यादातर बागवान लोकल मंडियों में ही सेब को लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्टन के साथ-साथ जिले में 35 से 40 फीसदी बागवान अपने सेब को क्रेट में लेकर मंडियों में बेचने आते हैं। उन्हें सेब का रेट किलो के हिसाब से मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते तक भुंतर और बंदरोल सब्जी मंडी में सेब का रेट 42 से 45 रुपये किलो बिक रहा था। लेकिन अब दाम गिरकर 33 से 35 रुपये रह गए हैं। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेब तुड़ान के साथ गाड़ी के किराया में आधा से ज्यादा कमाई की जा रही है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि जिले में सेब के भारी उत्पादन के साथ स्थानीय मंडियों में सेब अधिक मात्रा में पहुंच रहा है, जिससे रेट में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed