फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Scouts step forward for the safety of the voiceless.

Kullu News: बेजुबानों की सुरक्षा के लिए आगे आए स्काउट्स

Mon, 24 Aug 2026 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Scouts step forward for the safety of the voiceless.
कुल्लू से मनाली तक पशुओं को पहनाए रिफ्लेक्टर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के रोवर्स एवं रेंजर्स ने सड़क पर लावारिस पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रिफ्लेक्टर अभियान शुरू किया है।
ग्रुप लीडर बीजू की अगुवाई में रोवर्स एवं रेंजर्स ने कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में लावारिस पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे। रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकेंगे, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु दिखाई दे सकेंगे।
विज्ञापन

इससे हादसे कम होंगे और पशुओं की जान भी बच सकेगी। रात के समय सड़क पर घूमने वाले पशु कई बार वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिसके कारण पशुओं के साथ-साथ वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए स्काउट्स ने पशु सुरक्षा, सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजू ने कहा कि स्काउटिंग हमें हर जीव के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनना सिखाती है। कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में पशुओं को रिफ्लेक्टर पहनाए जा रहे हैं। इसके बाद लेफ्ट बैंक तथा अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेजुबान पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान स्नो लैंड स्काउट्स के पैट्रन राज सिंघानिया, स्काउट मास्टर अमन भारती सहित रोवर्स, रेंजर्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
----00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed