{"_id":"cfd369c6e09ea66bc2dcc249c2c440f6","slug":"agitation-against-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने केलांग में फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने केलांग में फूंका पीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 28 Sep 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास में सीबीआई छापामारी के विरोध में लाहौल स्पीति कांग्रेस ने संयुक्त रूप से बैठक बुलाई। इसमें डीसीसी के साथ युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास में सीबीआई जांच का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता से घबरा गई है। राजनीतिक भावना से सीबीआई पर दबाव बनाकर कार्रवाई करवाई जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस तथा महिला एवं यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रति एकजुटता का प्रस्ताव पारित किया गया। युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि अगर ऐसी कार्रवाई धूमल तथा अनुराग के ऊपर की जाती तो कुछ न कुछ मिल जाता। वीरभद्र सिंह की पाक छवि का सबको पता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को हमेशा वीरभद्र सिंह का भय सताता रहता है। बैठक के बाद केंद्र की एनडीए सरकार के विरुद्ध रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नोरबू, पामा छेरिंग, जिला युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर, इंटक अध्यक्ष दोरजे, पूर्व युकां अध्यक्ष सुरेश करदो, महिला कांग्रेस अध्यक्षा शशिकिरण, पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष नोरबू थोलगपा, केलांग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नोरबू पांस, जिला कांग्रेस के महासचिव आनंद कुमार, ज्ञालसन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी शाक्या बौद्ध, सोनम बाटा, निर्मल, कर्मा बौद्ध, गौशाल पंचायत प्रधान देव प्रकाश, युकां पदाधिकारी नितिन शाशनी, विक्रम भानू, अभिमन्यु, पवन, देवी सिंह, विकास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन