फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agitation against congress

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 28 Sep 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
agitation against congress

जिले की समस्याओं और मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सीएम के पद छोड़ने की मांग को लेकर भाजपा ने कुल्लू में कांग्रेस के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा का आरोप था की सीएम ने प्रदेश की छवि खराब की है। इससे प्रदेश शर्मसार हुआ है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में रैली भी निकाली गई। रैली रामशिला से अखाड़ा, लोअर ढालपुर होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची। रैली पूरे वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाके आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। ये गांव कांग्रेस सरकार की अनदेखी से अभी तक सड़कों से कोसों दूर हैं। स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। सरकार इन्हें भरने के लिए गंभीर नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कुल्लू और स्थानीय विधायक को भी आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए विधायक और उपायुक्त भी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। राम सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो इतना सब कुछ होने के बाद अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विधायक को चेतावनी दी है कि यदि कुल्लू की समस्याओं की ओर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो भाजपा आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन भी मुख्यमंत्री, प्रशासन और सरकार पर खूब बरसे। इस मौके पर भाजपा नेता युवराज बौद्ध, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल बधवा, निशा सूद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed