फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   aggiriculture

लंबे इंतजार के बाद लाहौल पहुंची पशुचारे की खेप

Wed, 30 Oct 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
aggiriculture
लाहौल के त्रिलोकनाथ गांव में चारा आवटिंत करते पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : Kullu
केलांग (कुल्लू)। राज्य सरकार ने आखिरकार लंबित पशुचारे की खेप को लाहौल पहुंचा दिया है। पशुपालन विभाग ने बुधवार से चारे का वितरण भी शुरू कर दिया है। इससे सर्दियों के दौरान मवेशियों के लिए पशुचारे की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन

बीते साल असमय हुई बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी में सेब के पेड़ और हरा घास तबाह हो गया था। इससे घाटी में पशुचारे की भारी किल्लत हो गई थी। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किसानों को राहत देते हुए पशुचारे पर किराया भाड़ा निशुल्क देने की हामी भरी थी। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी कारणों से पशुचारे की खेप पिछली सर्दी में लाहौल नहीं पहुंच सकी थी। किसानों ने बीते साल ही पशुचारे की रकम विभाग के पास जमा करवा दी थी। पशुपालन विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक डॉ. शुभम ने कहा कि बुधवार को त्रिलोकनाथ पंचायत से पशुचारा आवंटन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। चरणबद्ध तरीके से डिमांड के अनुरूप लाहौल घाटी के सभी किसानों को पशुचारा वितरित किया जाएगा। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के जरिये एक निजी कंपनी को 2128 क्विंटल चारे की डिमांड की थी। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि इस बार पालतू मवेशियों के लिए उत्तम पशुचारा आवंटित किया जा रहा है। पशुचारे को लाहौल पहुंचाने के लिए किसानों को किराये अदा नहीं करना पड़ेगा। चारे का किराया राज्य सरकार अदा कर रही है। लंबे इंतजार के बाद पहुंची पशुचारे की खेप को लेकर किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed