फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After four months, the bus ran on the Udaipur-Khanjar route

Kullu News: चार महीने बाद उदयपुर-खंजर मार्ग पर दौड़ी बस

Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
After four months, the bus ran on the Udaipur-Khanjar route
बस सेवा शुरू होने से मयाड़ घाटी की दो पंचायतों के लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते दिसंबर में बंद हो गया था मार्ग, सफल रहा था बस का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद उदयपुर-खंजर सड़क में परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को इस रूट पर शाम 4 बजकर 30 मिनट पर उदयपुर से बस रवाना हुई। इससे मयाड़ घाटी की दो पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह मार्ग 28 दिसंबर 2024 से बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद था। इसे अब लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है। इसके चलते इतने लंबे समय बाद बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस रूट पर बस ट्रायल के हिसाब से 32 किलोमीटर लंबे इस रूट में करीब 27 किलोमीटर उडगोस तक सड़क को बस सेवा के लिए उपयुक्त पाया गया था। उडगोस तक बस जाएगी, लेकिन यहां से आगे बस भेजने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को करीब चार महीने बाद बस सेवा मिली है। संपर्क मार्ग से मयाड़ घाटी की दो पंचायतों तिंगरेट और चिमरेट के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उदयपुर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को उदयपुर से साढ़े चार बजे इस रूट पर बस भेजी गई। मंगलवार से यह बस पहले 12 बजकर 30 मिनट पर जिला मुख्यालय केलांग से चलेगी। इसके बाद उदयपुर पहुंचने के बाद शाम 4 बजकर 30 मिनट पर खंजर के लिए रवाना होगी। रात्रि ठहराव के बाद सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर वापस उदयपुर के लिए चलेगी।

उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर बीते शनिवार बस सेवा का ट्रायल लिया गया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने अब इस मार्ग की फिटनेस को लेकर एनओसी जारी कर दी है। इसके चलते निगम ने रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed