फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After circling the Sauh, the deity Khudijal tied the protective thread

Kullu News: सौह की परिक्रमा कर देवता खुडीजल ने बांधा रक्षा सूत्र

Sat, 09 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
After circling the Sauh, the deity Khudijal tied the protective thread
देहुरी मेले के पहले दिन देवता खुडीजल व खोडू देवता परिक्रमा करते हुए। संवाद
देवता खोडू के साथ शान से निकले अधिष्ठाता खुडीजल
विज्ञापन

रघुपुर और छतरी क्षेत्र के लोगों ने लिया देवताओं का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता खुडीजल का सबसे बड़ा देहुरी मेला रक्षाबंधन के दिन से शुरू हो गया है। 18 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में देवता खुडीजल शनिवार शाम करीब 4:00 बजे अपने देवालय देहुरी से पूरे लाव-लश्कर के साथ से बाहर निकले। इसके बाद देवता खोडू के साथ खुडीजल ने सौह की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा।
ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाइयों की स्वर लहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी।
मेले में आए सैकड़ों लोगों ने भी परिक्रमा में भाग लेकर देवता खुडीजल का आशीर्वाद लिया। परिक्रमा पूरी करने के बाद दोनों देवता मेला स्थल पर पहुंचे और देव नृत्य किया। देवता के साथ लोग भी झूम उठे। इससे पहले कुल्लू की रघुपुर घाटी के करशईगाड़, लगौटी, फनौटी और टकरासी पंचायतों के साथ लगते मंडी जिले के छतरी इलाके के लोग सुबह 10:00 बजे से देवता खुडीजल के मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। देवता के मुख्य कारकूनों ने देवता के रथों को सोने-चांदी के मुख-मोहरों से सजाया। एक निर्धारित समय पर देवता मंदिर से निकले।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पहले दिन देवता सौह की परिक्रमा करने की परंपरा को निभाते हैं। इसके बाद देवविधि के अनुसार देवताओं के रथ तीन दिन तक मंदिर में रहते हैं। 13 अगस्त को मेले का मुख्य आकर्षण पलेच उत्सव शुरू होता है। इस दौरान देवता खुडीजल की शक्तियां देखने को मिलती हैं। कारदार शेर सिंह ने कहा कि देवता खुडीजल का यह सबसे बड़ा मेला है। यह 18 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान कई परंपराओं को निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed