{"_id":"6938040b778f71c35c098153","slug":"after-baralacha-now-shinkula-pass-has-become-a-snow-point-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163675-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारालाचा के बाद अब शिंकुला दर्रा बना स्नो प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारालाचा के बाद अब शिंकुला दर्रा बना स्नो प्वाइंट
Wed, 10 Dec 2025 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 10 Dec 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने दी फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति
बर्फ से लदी शिंकुला की वादियों को निहार सकेंगे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली–लेह मार्ग बर्फबारी के चलते बंद होने के बाद अब 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा पर्यटकों के लिए नया स्नो प्वाइंट बन गया है। हाल ही में हुए हिमपात के बाद शिंकुला दर्रा में करीब आधा फीट ताजा बर्फ जमी है, जिसके बाद सैलानियों की आवाजाही यहां तेजी से बढ़ने लगी है।
पर्यटन कारोबारियों की मांग को देखते हुए लाहौल–स्पीति प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों को शिंकुला दर्रा तक आवाजाही की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पहले पर्यटकों के लिए मुख्य स्नो प्वाइंट बारालाचा दर्रा था, लेकिन 8 दिसंबर से दारचा से सरचू की ओर वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद अब सैलानी शिंकुला की ओर रुख कर रहे हैं।
पर्यटन कारोबारी कलजंग, दोरजे, छेरिंग और मंगल ने बताया कि शिंकुला दर्रा तक फोर बाई फोर वाहनों की मंजूरी मिलने से घाटी में पर्यटन गतिविधियों को नया उत्साह मिलेगा और कारोबार को सीधे तौर पर बढ़ावा मिलेगा। कारोबारियों ने प्रशासन से यह अनुमति देने की मांग की थी।
विज्ञापन
उधर, सहायक आयुक्त एवं एसडीएम कल्याणी ने कहा कि पर्यटन कारोबारियों की मांग को देखते हुए पर्यटक वाहनों को शिंकुला दर्रा तक जाने की स्वीकृति दी गई है, ताकि शीतकाल में घाटी का पर्यटन और सशक्त हो सके।
इधर, शिंकुला तक फोर बाई फोर वाहनों की अनुमति मिलने पर जिप सदस्य कुंगा बौद्ध सहित स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने लाहौल–स्पीति प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।