फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Advocates saluted the Indian Army

Kullu News: अधिवक्ताओं ने भारतीय सेना को किया सलाम

Wed, 28 May 2025 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 May 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates saluted the Indian Army
कुल्लू। भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के लिए पूरा देश सलाम कर रहा है। जिला कुल्लू में भी विभिन्न संगठन भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ढालपुर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। अधिवक्ता अमर ठाकुर और अधिवक्ता परिषद कुल्लू के महामंत्री डीएस ठाकुर, रिंकू शाह ने कहा कि भारतीय सेना का जज्बा कम न हो और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय में राष्ट्रवादी विचारक अधिवक्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कायराना था, इसका बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों को खत्म कर के लिया है। सेना के जवानों के मनोबल आम जनता के साथ हर एक अधिवक्ता सलाम करता है। इस दौरान रमेश बिष्ट, केएल ठाकुर, गोपाल शर्मा, एसएम कपूर, गोविंद ठाकुर,महेश्वर राणा, अजय ठाकुर, डीजी नेगी, चमन नेगी, नेत्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed