फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Adventure amidst snow... Tourists flying in bungee rocket in Koksar

Kullu News: बर्फ के बीच एडवेंचर... कोकसर में बंजी रॉकेट में उड़ रहे सैलानी

Wed, 30 Apr 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
Adventure amidst snow... Tourists flying in bungee rocket in Koksar
कोसकर में यॉक सवारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद
स्किडू राइडिंग के अलावा ट्यूब स्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा रहे सैलानी
विज्ञापन

फोटो सहित
कश्मीर की बुकिंग रद्द, मनाली और लाहौल में लगी रौनक
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। दो माह बाद पिछले दिनों पर्यटकों के लिए खुला कोकसर में सैलानी बंजी रॉकेट में उड़ रहे हैं। सैलानी इन दिनों कोकसर और ग्रांफू में बर्फ से लकदक पहाड़ियों की खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। कोकसर में पर्यटक एडवेंचर के लिए प्रसिद्ध बंजी रॉकेट में सैलानी रस्सी के सहारे उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
जबकि जोरबिंग बॉल में बैठकर लुढ़कते हुए ऊपर से नीचे कूद रहे हैं। वहीं, स्किडू राइडिंग कर सैलानी ढलान पर चक्कर लगाते हुए आनंद ले रहे हैं। घाटी में पहुंचकर पर्यटक बर्फ की मस्ती के साथ एडवेंचर कर अपने सफर को यादगार बना रहे हैं। इसके अलावा ट्यूब स्लाइडिंग में भी सैलानियों को अपनी आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

एटीवी यूनियन के प्रधान आशीष ने बताया कि कोकसर से आगे बैरिकेड लगने के बाद सैलानी अब अधिक बर्फ देखने की चाह में एटीबी में सवार होकर ग्रांफू का रुख कर रहे हैं। कोकसर से लेकर ग्रांफू तक पर्यटकों को दो से तीफ फीट बर्फ मिल रही है, जबकि यहां पहाडि़यां पूरी तरह से बर्फ से लिपटी हैं। सैलानी यहीं से रोहतांग दर्रा की पहाड़ी का दीदार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर बंद होने के बाद सैलानी का रुख अब मनाली और लाहौल की तरफ हो रहा है। कारोबारियों को अब मई और जून का सीजन बहुत ही अच्छे तरह से गुजरने की उम्मीद है। वहीं स्नो ड्रेस के कारोबार करने वाले पासंग और नीमा नवांग ने बताया कि बर्फ के चादर पर मस्ती करने के लिए ऊपर से नीचे उतरने के लिए सैलानी स्नो ड्रेस का खूब प्रयोग कर रहे हैं।

कोसकर में यॉक सवारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद

कोसकर में यॉक सवारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed