फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Adventure activities ramped up the thrill, drawing in tourists.

Kullu News: साहसिक गतिविधियों ने बढ़ाया रोमांच, उमड़ने लगे पर्यटक

Sun, 20 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Adventure activities ramped up the thrill, drawing in tourists.
कुल्लू-मनाली में साहसिक पर्यटन गतिवि​धियों पर रोक हटने के बाद बढ़ने लगी पर्यटको की संख्या।ब्यास - फोटो : 1
मनाली। साहसिक गतिविधियां शुरू होने के साथ ही पर्यटन नगरी मनाली में धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन व रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियां उनके आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग शुरू होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मनाली से अटल टनल तक विभिन्न स्थानों पर पर्यटक साहसिक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक फ्लाइंग साइट तक पहुंच रहे हैं और आसमान से मनाली की वादियों व पहाड़ों का नजारा देख रहे हैं। मढ़ी में भी पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटकों का उत्साह बढ़ा है। वहीं, मनाली-अटल टनल मार्ग पर जिपलाइन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

कारोबारी सुरेंद्र सिंह और रिंकू ने बताया कि अभी पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक नहीं है, लेकिन पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। साहसिक गतिविधियां शुरू होने से पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्तूबर से पर्यटन कारोबार में और तेजी आएगी तथा पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। संवाद

कुल्लू-मनाली में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक हटने के बाद बढ़ने लगी पर्यटको की संख्या।ब्यास

कुल्लू-मनाली में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक हटने के बाद बढ़ने लगी पर्यटको की संख्या।ब्यास- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed