फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration's Administration's crackdown on illegal encroachments in the citycrackdown on illegal encroachments in the city

Kullu News: शहर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा

Fri, 22 Nov 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Administration's Administration's crackdown on illegal encroachments in the citycrackdown on illegal encroachments in the city
कुल्लू। जिला मुख्यालय में अवैध कब्जों पर प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव की अगुवाई में विभिन्न विभागों की टीम ने अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन

सरवरी में पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे दो अवैध कब्जों को हटाया गया। इसके साथ ही छह अवैध कब्जाधारियों को भी खोखे खाली करने का नोटिस दिया गया। प्रशासन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की।
विज्ञापन

गौर रहे कि दो-तीन माह पहले भी शहर में नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया था। ढालपुर से करीब 50 रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाया गया था। इसके बाद लोअर ढालपुर में भी दुकानों के आगे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया था। नगर परिषद की इस मुहिम की शहर के लोगों ने भी सराहना की थी। नवंबर में एक बार फिर शहर में अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू हुई है। प्रशासन के अनुसार अभी शहर के और हिस्सों में भी इस तरीके की कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहा कि शुक्रवार को विभिन्न विभागों की गठित कमेटी के की ओर से दो अवैध खोखो को हटाया गया है। इसके साथ छह कब्जों को खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कब्जों को नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से कब्जे खाली किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ब्यासा मोड़ से नगर परिषद कार्यालय कुल्लू तक 15 अवैध कब्जे हैं। इनकी निशानदेही भी मौके पर की गई है। इन कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed