{"_id":"6acf6e7238ef1d09dc01d4c8","slug":"action-will-be-taken-if-medicines-prescribed-from-outside-are-purchased-despite-government-medicines-being-available-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189333-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरकारी दवाएं उपलब्ध होने पर बाहर से लिखीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरकारी दवाएं उपलब्ध होने पर बाहर से लिखीं तो होगी कार्रवाई
Thu, 15 Oct 2026 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को अब सरकारी दवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाएं प्राथमिकता के आधार पर लिखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कोताही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विधायक ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ चिकित्सक अस्पताल में सरकारी दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए लिख रहे हैं। इससे मरीजों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़ें। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी से बचाना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनहितैषी बनाना है।