फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action will be taken against those spreading propaganda and wrong information

दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं का प्रसार करने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Mon, 13 May 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 May 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those spreading propaganda and wrong information
कुल्लू। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, तथ्यहीन और गलत सूचनाएं का प्रसार करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोशल मीडिया भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की श्रेणी में आता है और इस पर प्रसारित हो रही सामग्री पर जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई सामग्री पाई जाती है, तो इसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिला में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के चुनावी व्यय पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित या प्रचारित न करेंद्य। राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन इत्यादि जारी करने से पहले मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व अनुमति व (सर्टिफिकेशन) प्रमाणन आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed