फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   action against buisnessmen for paying no tax

बिना टैक्स सामान लाने पर ठोका जुर्माना

Thu, 15 Oct 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
action against buisnessmen for paying no tax
बिना बिल और टैक्स चोरी कर कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सामान बेचने पहुंच रहे सैकड़ों व्यापारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़नदस्ते ने जिला कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के तहत करीब तीन सौ व्यापारियों से बीस दिन से लेकर आज तक तीस लाख रुपये जुर्माना वसूला है। आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर विजय धीमान ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए बाहरी राज्यों से व्यापारी काफी संख्या में सामान लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें से काफी संख्या में बिना टैक्स चुकाए सामान लेकर पहुंच रहे हैं। टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला नेशनल हाइवे तथा अन्य सड़कों पर वाहनों की चैकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले की दुकानों में भी चैकिंग की जा रही है। पिछले बीस दिन से लेकर आज तक 300 व्यापारी और दुकानदार बिना बिल और टैक्स चुकाए सामान ले जाते और बेचते पाए गए हैं। इनसे 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। उधर, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए तीन टीमें नियुक्त की गई हैं। ये टीमें दशहरा पर्व में आने वाले व्यापारियों के साथ-साथ दुकानों पर भी नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि टीम ने बीस दिन के भीतर वाहनों और दुकानों की जांच की तो करियाना, कपड़ा, स्पोर्ट्स गुड्स, बेड शीट्स, बर्तन, मनियारी और अन्य सामान लेकर कुल्लू दशहरा आ रहे व्यापारी सामान के संदर्भ में पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलके इनसे तीस लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आने वाले दिनों में भी टीम रात-दिन चैकिंग पर रहेगी। नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed