{"_id":"66114f7ab7d0aec2920dea40","slug":"accused-ran-away-with-car-of-delhi-youth-in-talogi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120198-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तलोगी में दिल्ली के युवक की गाड़ी ले भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तलोगी में दिल्ली के युवक की गाड़ी ले भागे आरोपी
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
...................
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू में दिल्ली के एक युवक ने उनकी कार और फोन को ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नार्थ वेस्ट रानीबाग निवासी कुनाल मलिक ने कहा कि वह पांच अप्रैल को कार में दिल्ली से मनाली जा रहा था। इस दौरान भुंतर के पास दीपेंद्र मिला और गाड़ी में बैठ गया।
कुछ देर बाद दीपेंद्र का एक अन्य साथी आया। उससे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपेंद्र और उसका साथी गाड़ी और गाड़ी में रखे फोन को लेकर भुंतर की तरफ भाग गए। कहा कि यह घटना तलोगी में एक होटल के सामने हुई है। अब पुलिस फोरलेन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर गाड़ी का पता लगाने में जुट गई है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद