फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Accused caught with charas at Sidhwan Chowk

सिधवां चौक पर चरस के साथ पकड़ा आरोपी

Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Accused caught with charas at Sidhwan Chowk
कुल्लू। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले सिधवां चौक पर पुलिस ने मंडी जिले के एक शख्स को 622 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी सोमवार सुबह मोटरसाइकिल पर चरस की खेप को लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका तो उसके पास यह नशा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह सिधवां चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान करीब 7:30 बजे पुलिस को सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। इससे वह कुछ घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस पर वह टालमटोल करने लगा। तलाशी लेने के बाद उससे चरस पकड़ी गई। आरोपी की पहचान शम्मी कुमार निवासी गांव समलौण, डाकघर बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि आरोपी चरस को बंजार से मंडी ले जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है कि उसने यह चरस कहां से खरीदी थी और इसे कहां पर लेकर जा रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed