{"_id":"63bbfc771a154f3f1443bee9","slug":"abvps-district-level-convention-in-kullu-on-february-20-kullu-news-c-19-1-27818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एबीवीपी का कुल्लू में जिला स्तरीय सम्मेलन 20 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एबीवीपी का कुल्लू में जिला स्तरीय सम्मेलन 20 फरवरी को
Mon, 09 Jan 2023 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 20 फरवरी को जिला स्तरीय सम्मेलन होगा। इसके दौरान शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह बात एबीवीपी के संगठन मंत्री गौरव अत्री ने कही। सोमवार को कुल्लू में एबीवीपी की विशेष बैठक हुई। इसमें जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई और 20 फरवरी को सम्मेलन का दिन तय किया गया।
गौरव अत्री ने कहा कि एबीवीपी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में देशभर में एबीवीपी सम्मेलन का आयोजन कर रही है। हिमाचल में 12 जनवरी से सम्मेलन शुरू होंगे, लेकिन सर्दी का मौसम होने के कारण कुल्लू जिले में जनवरी के बजाय फरवरी में सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के तीन सत्र प्रस्ताव, शोभा यात्रा और भाषण पर आधारित रहेंगे। बैठक में विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, विभाग संयोजक नितिन ठाकुर, जिला प्रमुख रामानंद, ऋषभ, ईशान, श्वेता, कृष्णा, अनूप, गुमत राम आदि उपस्थित रहे।