{"_id":"6936bb0daa7e898ef00512e8","slug":"abvp-to-set-up-clothing-bank-in-kullu-college-till-14th-kullu-news-c-89-1-ssml1015-163581-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी 14 तक लगाएगी वस्त्र बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी 14 तक लगाएगी वस्त्र बैंक
Tue, 09 Dec 2025 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:17 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में स्टूडेंट्स फॉर सेवा आयाम के माध्यम से महाविद्यालय प
आम जनता से जरूरतमंदों की सहायता की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वस्त्र बैंक लगाएगी। वस्त्र बैंक में जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र एकत्रित करने के अलावा उनका पात्र लोगों तक वितरण करना शामिल रहेगा। छात्र परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि 14 दिसंबर तक वस्त्र बैंक स्टूडेंट्स फॉर सेवा आयाम के माध्यम से लगाया जाएगा। इसकी सोमवार को महाविद्यालय परिसर से शुरुआत की गई। इसमें परिषद सभी विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार से अपील करती है कि वे अपने घरों में रखे उपयोग योग्य वस्त्र दान कर मानव सेवा के इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है, जो समाज में समानता, एकता और सहयोग का संदेश देता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू का संकल्प है कि सेवा कार्य जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर जारी रहेगा। कहा कि यह वस्त्र बैंक भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।