{"_id":"66aa3e71c5843fd5330f181c","slug":"abvp-starts-hunger-strike-to-remove-evm-from-college-kullu-news-c-89-1-klu1001-127868-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कॉलेज से ईवीएम हटाने के लिए एबीवीपी ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कॉलेज से ईवीएम हटाने के लिए एबीवीपी ने शुरू की भूख हड़ताल
Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में चुनाव खत्म होने के बाद ईवीएम रखी गई हैं। इससे कॉलेज के विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू ने बुधवार को महाविद्यालय से ईवीएम हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संयोजक रितिक ने कहा कि जिला प्रशासन महाविद्यालय भवन से ईवीएम को किसी और स्थान पर शिफ्ट करें। विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि यहां पर निर्माणाधीन भवन का कार्य भी तेज गति से किया जाए। इससे पहले भी छात्रों की मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।
विद्यार्थियों की इमीग्रेशन सहित अन्य जो समस्याएं हैं, उन्हें भी दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक महाविद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है, तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।