फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP staged a protest at Kullu College.

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 21 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest at Kullu College.
कुल्लू कालेज में मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
छात्र संघ चुनाव की बहाली सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने शनिवार को प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर कुल्लू महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।
इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है जिसे जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 को शीघ्र लागू करने, विश्वविद्यालयों में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी की।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मांग रखी कि महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। कुल्लू कॉलेज में एमकॉम और एमएससी कक्षाएं शुरू करने की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग भी उठाई। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed