{"_id":"6287c0a2dff2920fa426b5b1","slug":"aase-aaye-baraati-song-rocked-kullu-news-sml4094878195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसे आए बाराती गीत पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसे आए बाराती गीत पर मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बुरा लगा तेरे, बाहर निकले कातकी दाईए, बोतला फूटी, आसे आए बाराती गीतों पर दर्शक झूमे। जिला स्तरीय बंजार मेले की आखिरी व पांचवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचल लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में कई कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को नचाया।
कार्यक्रम का आगाज अक्षय शर्मा, तेजस्वी वर्म व किरण शर्मा ने पहाड़ी गीत से किया। इसके बाद ज्ञानचंद ने अनंत बालू नाग के बाने गीत पर खूब तालियां बटोरी। ऋतुराज एवं सुरेश ने भी देवता शृंगा ऋषि पर गीत पेश किया। बीके शर्मा ने फूलों सा चेहरा तेरा फिल्मी गीत से मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने मंच संभाला और एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीते पेश कर खूब वाहवाही लूटी। देवराज, माला ठाकुर, नितिन महंत, बाल कृष्ण, चरणजीत, मोहन ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, अमर राठौर, केवली राम, सुरेश, प्रेम सोनी, हिमानी शर्मा, हिमांशु शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर ने भी शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी आखिरी संध्या के मुख्यातिथि मौजूद रहे और मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की। देवी शृंगा ऋषि सहित सभी देवी-देवताओं के देवालय लौटने से बंजार मेले का भी समापन हो गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी पीसी आजाद, बलदेव महंत, श्रवण कुमार, लीला देवी, लता देवी, आशा शर्मा मौजूद रहे।