{"_id":"4c2e2713d04ce68a9089ac1c6d27de60","slug":"aadibrahma-s-place-will-not-be-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उखाड़ी जाएगी आदिब्रह्मा की थड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उखाड़ी जाएगी आदिब्रह्मा की थड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर में देवता आदिब्रह्मा के अस्थायी शिविर से उखाड़ी गई देवथड़ी का विवाद सुलझ गया है। अब न देवथड़ी उखाड़ी जाएगी और न ही यहां लगी जाली को हटाया जाएगा, बल्कि इसकी मरम्मत की जाएगी। यह फैसला जिला देवी-देवता कारदार संघ की कारकूनों और प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह विरोध चार दिन पहले खोखण कोठी आदिब्रह्मा के कारकूनों ने किया था, जब प्रशासन ने बिना देव नियम के देवथड़ी को उखाड़ने का कार्य छेड़ा था। इस दौरान हारियानों ने इस कार्य को रोक दिया था और पांच गढ़ हारियानों के साथ बैठक करने को कहा था। बुधवार को देवता के अस्थायी शिविर में ही देवी-देवता कारदार संघ की आदिब्रह्मा के कारकूनों और प्रशासन के साथ बैठक हुई। कारकूनों ने इस दौरान देवता के अस्थायी शिविर को बिल्कुल भी नुकसान न पहुंचाने और उखाड़ी गई देवथड़ी की मरम्मत करने की मांग की, जिस पर सहमति बन गई और मामला सुलझ गया। उल्लेखनीय है कि हारियान तो गर्मजोशी के साथ प्रशासन का विरोध करने आए थे, लेकिन जिला देवी-देवता कारदार संघ की ओर से समझाने के बाद मामला शांत हो गया। इधर, देवता आदिब्रह्मा विकास समिति के प्रधान जोगू राम और देवता के कारदार उत्तम का कहना है कि प्रशासन द्वारा बिना देवविधि से देवथड़ी को उखाड़ने पर हारियानों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देवता का यह अस्थायी शिविर पहले जैसा ही रहेगा। इस मांग को मान लिया गया है। प्रशासन की ओर से तोड़ी गई थड़ी की मरम्मत और चारों ओर दीवार लगाने की मांग की है। इधर, जिला देवी-देवता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि देवथड़ियां लकड़ी की बनाई जा रही हैं। यह निर्णय जिला के तमाम देवी-देवताओं के कारदारों के साथ खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक हुई बैठक में लिया गया था। प्रशासन का यह सुझाव बिल्कुल सही है, इससे देवी-देवता राजस्व रिकॉर्ड में आएंगे।
विज्ञापन