{"_id":"6999dcdf5604643cfd055482","slug":"a-volvo-collided-with-a-private-school-vehicle-that-was-going-to-drop-off-children-kullu-news-c-89-1-klu1002-169615-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बच्चों को छोड़ने जा रहे निजी स्कूल के वाहन को वोल्वो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बच्चों को छोड़ने जा रहे निजी स्कूल के वाहन को वोल्वो ने मारी टक्कर
Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Upload PictureDeskname Copy To Allकुल्लू-मनाली हाईवे के सेउबाग में स्कूल वाहन को
बच्चों को आईं हल्की चोटें, उपचार के बाद पहुंचाए घर, चालक के खिलाफ दी शिकायत
सेउबाग के पास हुई घटना, निजी स्कूल के सात बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था वाहन
प्रिंसिपल की शिकायत पर वोल्वो बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि पब्लिक स्कूल बाशिंग के एक वाहन को वोल्वो बस ने टक्कर मार दी। यह घटना सेउबाग के पास पेश आई। शनिवार को दोपहर एक बजे के बाशिंग से नर्सरी कक्षा के बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी।
सेउबाग के पास पीछे से आ रही एक वोल्वो बस डीडी-01-एम-9003 ने स्कूल की इको गाड़ी को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार स्कूल की इस गाड़ी में 7 बच्चे, एक महिला कर्मी और चालक सहित 9 लोग सवार थे। घटना में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हल्की चोटें आने के बाद बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया गया। इसके बाद सभी को घर पहुंचा दिया गया है।
स्कूल प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने वोल्वो बस चालक के खिलाफ कुल्लू सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने हादसे के बाद बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल का यह वाहन छोटे बच्चों को लेकर हर रोज नांगाबाग तक जाता है। वोल्वो बस चालक ने लापरवाही से इस हादसे को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
--