{"_id":"67d1c2558251d057d80acd56","slug":"a-two-room-house-burnt-in-lag-valley-loss-of-rs-15-lakh-kullu-news-c-89-1-klu1002-143116-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लग घाटी में दो कमरों का मकान जला, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लग घाटी में दो कमरों का मकान जला, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान
Wed, 12 Mar 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के लगवैली में नागूझोड़ के समीप लगी आग।-संवाद
दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाई पांच लाख की संपत्ति
नागूझौड़ में हुई घटना, आग की चिंगारी उठते ही बुझाने में जुट गए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में दो कमरे का एक मकान जल गया है। इसमें मकान मालिक की डेढ़ लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार यह घटना नागूझौड़ गांव में पेश आई।
अचानक एक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और खुद भी आग पर काबू पाने में जुट गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी प्रेम भारद्वाज के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। सामान भी जल गया है। इस कारण मकान मालिक को डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति काे नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मकान सीमा राम पुत्र कुशल नजदीक नागूझौड़ चेरूआ, डाकघर भुटठी, तहसील और जिला कुल्लू का था। दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की कोशिश से पांच लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
--