फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A two-and-a-half-story house burned in Nohanda's Thatch, reducing property worth lakhs to ashes.

Kullu News: नोहांडा के थाच में जला ढाई मंजिला मकान, लाखों की संपत्ति राख

Sat, 15 Nov 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
A two-and-a-half-story house burned in Nohanda's Thatch, reducing property worth lakhs to ashes.
बंजार नोहाड़ा पंचायत के थाच में मकान में लगी आग।-वीडीओग्रैब
आग की घटना से एक और परिवार हुआ बेघर
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर दिए 10000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल की नोहांडा पंचायत के थाच में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद दमकल विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने का काम कर राहत कार्य आरंभ किया है।
जानकारी के अनुसार ढाई मंजिला चादरपोश मकान प्रेम चंद पुत्र डोलू का था। इसमें दोपहर करीब 12:00 बजे आग की घटना पेश आई। आसपास कोई बड़ी आबादी न होने के कारण लोग भी आग पर काबू पाने के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए, इस कारण मकान पूरी तरह से जल गया। नोहांडा पंचायत के प्रधान अंकुश श्लाठ ने बताया कि प्रभावित परिवार के मकान के साथ सिर्फ वार्ड पंच देवकी देवी का ही मकान है। ऐसे में प्रभावित परिवार के 6 सदस्यों को वार्ड पंच के घर में शिफ्ट कर दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है। ऐसे में प्रभावित परिवार को मदद के लिए उपायुक्त कुल्लू से बात की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि प्रेम चंद के ढाई मंजिला मकान में आग की घटना पेश आई है। घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। प्रभावित परिवार को फौरी तौर पर 10,000 रुपये की नगद राशि प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा राशन और तिरपाल कंबल आदि भी प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed