फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A truck fell on the four-lane road near Talogi, three injured

Kullu News: फोरलेन में तलोगी के पास ट्रक गिरा, तीन घायल

Sun, 11 May 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 11 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
A truck fell on the four-lane road near Talogi, three injured
कुल्लू के समीप फारेलेन हाईवे से नीचे खेतों में तलोगी के समीप गिरा माल वाहक ट्रक ।-संवाद
पैरापिट और खंभा टूटने से फोरलेन पर गिरे बिजली के तार
विज्ञापन

लोहे की बायर और एंगल लेकर कुल्लू जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में कुल्लू के तलोगी नामक स्थान पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।
इनमें 22 वर्षीय सुरेश कुमार, 20 वर्षीय शिव कुमार और 27 वर्षीय राहुल शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। यहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक लोहे के बायर और एंगल (बाउंडरी बाल में लगने वाले तार) लेकर कुल्लू की ओर आ रहा था। ट्रक ने सड़क किनारे दो पैरापिट और दो बिजली खंभे तोड़ दिए। खंभे टूटने से बिजली के तार फोरलेन पर गिर गए। इस कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इस दौरान ट्रक के गिरने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और ट्रक चालक को ट्रक से वाहन निकालकर सड़क तक पहुंचाया। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसा तकनीकी कारणों से हुआ प्रतीत हो रहा है। सही कारणों का पता तकनीकी जांच की रिपोर्ट के बाद चलेगा। एएसपी कुल्लू संजीव चंदेल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed