{"_id":"6813a49739971cab3802ef8f","slug":"a-trip-to-paradise-is-making-you-fly-high-in-the-cold-atmosphere-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146632-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सर्द फिजाओं में ऊंची उड़ान करवा रही जन्नत की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सर्द फिजाओं में ऊंची उड़ान करवा रही जन्नत की सैर
Thu, 01 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के ग्राफू के समीप बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
हॉट एयर बैलून से बर्फ से ढकीं सुंदर वादियों और पहाड़ों को निहारने का आनंद ले रहे सैलानी
1500 मीटर की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग भी बनी पहली पसंद, मन को भा रहा घने जंगल का दृश्य
ऊझी घाटी के कटराईं-डोभी क्षेत्र में बना नया पर्यटन हॉट स्पॉट, यादगार बन रहा पर्यटकों का दौरा
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह ऊझी घाटी के कटराईं-डोभी क्षेत्र में सैलानी रोमांच की ऊंची उड़ान भी भर रहे हैं। पहाड़ की शांत और ठंडी वादियों में ऊंची उड़ान सैलानियों को रोमांचित कर रही है।
हॉट एयर बैलून से सैलानी बर्फ से ढकीं सुंदर वादियों में जन्नत जैसे नजारे का अनुभव कर रहे हैं। पैराग्लाडिंग की उड़ान भरने के बाद बर्फीली चोटियों और घने जंगलों का खूबसूरत नजारा पर्यटकों के दौरे को और भी यादगार बना रहा है।
यह स्थान पर्यटकों के बीच पैराग्लाइडिंग और रंग-बिरंगे हॉट एयर बैलून में एडवेंचर गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध हो रहा है। पर्वतीय घाटियों और हरे-भरे मैदानों के बीच से गुजरते पैराग्लाइडिंग पर्यटकों को न केवल रोमांचित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें आकाश में उड़ने का अनूठा अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं। पर्यटक लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भर रहे हैं। यहां से बर्फीली चोटियों और घने जंगलों का दृश्य उन्हें खूब भा रहा है।
विज्ञापन
कई सैलानी इसे आसमान में उड़ने का स्वप्न सच होने जैसा मान रहे हैं। कटराईं-डोभी का एक और प्रमुख आकर्षण हॉट एयर बैलून है। रंग-बिरंगे बैलून धीरे-धीरे हवा में उड़ते हैं। आकाश में एक अनूठा दृश्य उत्पन्न करते हैं। यह अनुभव पर्यटकों को शांति के साथ रोमांच का भी एहसास करवा रहा है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि आने वाले वर्षों में यहां और अधिक सुविधाएं और पर्यटन गतिविधियां जोड़ी जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन सके।
--
कटराईं-डोभी में पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसे एडवेंचर पर्यटन से न केवल पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिल रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। -भुवनेश्वर गौड़, विधायक मनाली विधासभा