{"_id":"69c282cf820f93178d0e3360","slug":"a-tree-fell-on-a-rajasthan-police-constable-killing-him-kullu-news-r-399-1-sml1005-446149-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राजस्थान पुलिस के जवान पर गिरा पेड़, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राजस्थान पुलिस के जवान पर गिरा पेड़, हुई मौत
Wed, 25 Mar 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी केंद्र शमशी में प्रशिक्षण पर आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में प्रशिक्षण के लिए आए राजस्थान पुलिस के एक जवान पर पेड़ गिर गया। हादसे में घायल जवान की मौत हो गई है। जवान एसएसबी केंद्र में प्रशिक्षण लेने के लिए आया हुआ था। यहां इन दिनों राजस्थान पुलिस के 494 जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे इंडोर कक्षा की ब्रेक हुई तो जवान टायलेट आदि करने के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज हवा होने के कारण एक पापुलर का बड़ा सा पेड़ जड़ से टूटा और राम सेनी 23, पुत्र मदन सेनी निवासी साखुन, तहसील डूडू, जिला जयपुर, राजस्थान के ऊपर जा गिरा। इसके बाद हादसे में घायल जवान को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार में लिया। छानबीन करने के दौरान मृतक के सिर, दाहिनीं टांग और पेट में चोटें लगना पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शमशी में सहायक कमांडेंट एसएसबी शमशी और मृतक के साथ चले जवान के बयान दर्ज किए। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।