फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A separate list will be made of patients with corona symptoms

Kullu News: कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की बनेगी अलग सूची

Sun, 08 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 08 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
A separate list will be made of patients with corona symptoms
चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए कोरोना संभावित मरीजों की पहचान के निर्देश
विज्ञापन

ऐसे मरीजों की अलग सूची बनाकर समय पर शुरू किया जाएगा उपचार
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में कोरोना संकमण से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संभावित मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ कोरोना के लक्षण दिखने पर मरीज को संभावित सूची में शामिल किया जाएगा। ऐसे मरीजों की अलग से सूची तैयार होगी, जिससे उनका उपचार समय पर शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा है कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर बड़े अस्पताल तक कोरोना से बचाव के लिए तैयारी करें और चिकित्सकों को संभावित मरीजों की पहचान करने को कहें। संभावित मरीज दिखने पर उनके नाम और पता की अलग सूची तैयार करें, ताकि उनके उपचार का निरंतर फीडबैक लिया जा सके और काेरोना को फैलने से रोका जा सके। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले में कोरोना से बचाव के लिए भी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। चिकित्सकों को मरीजों में संभावित लक्षण दिखने पर उनका ब्योरा रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed