फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A security wall will be built in Manikaran at a cost of Rs 6 crore, eliminating the risk of floods.

Kullu News: मणिकर्ण में छह करोड़ से लगेगी सुरक्षा दीवार, नहीं रहेगा बाढ़ का खतरा

Sat, 15 Nov 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
A security wall will be built in Manikaran at a cost of Rs 6 crore, eliminating the risk of floods.
विकास की बात...
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने के बाद शुरू हुआ काम, ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे मांग
धार्मिक स्थल में सालभर रहती है देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण को अब पार्वती नदी की बाढ़ से खतरा नहीं रहेगा। मणिकर्ण में छह करोड़ से सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। पार्वती नदी का रुख मणिकर्ण की ओर होने के कारण बरसात में कस्बे के लोग चैन से नहीं सो पाते हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों को बाढ़ का डर नहीं सताएगा
गौर रहे कि मणिकर्ण में सुरक्षा दीवार लगाने की ग्रामीण कई सालों से मांग कर रहे थे। वर्ष 2025 की आपदा में पार्वती नदी में आई बाढ़ से मणिकर्ण में नुकसान हुआ था। कई घरों को खतरा भी पैदा हो गया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की ओर से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की थी। बजट स्वीकृत होने के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में मणिकर्ण के बाशिंदों को काम पूरा होने का इंतजार है।
विज्ञापन

गौर रहे कि धार्मिक नगरी मणिकर्ण जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां गर्म पानी के चश्मे और प्राचीन रामचंद्र मंदिर है। सालभर देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला यहां जारी रहता है। इसके साथ ही जिला कुल्लू के देवी-देवता भी शाही स्नान के लिए मणिकर्ण जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि सुरक्षा दीवार पर छह करोड़ की राशि खर्च की जा रहा है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा दीवार लगने के बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed