फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A protest rally will be held against the power project in Udaipur today

Kullu News: उदयपुर में आज बिजली परियोजना के खिलाफ निकलेगी विरोध रैली

Thu, 22 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A protest rally will be held against the power project in Udaipur today
पंचायत और एनजीओ के प्रतिनिधियों के संग पूर्व मंत्री भी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित मेगा बिजली परियोजनाओं के खिलाफ 22 मई को उदयपुर में विरोध रैली निकाली जाएगी। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, एनजीओ और आम लोग शामिल होंगे। पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा भी उपस्थित रहेंगे।
एकता मंच के संयोजन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि चंद्रभागा नदी पर करीब 12 से अधिक मेगा बिजली परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने हाल ही में 120 मेगावाट की मयाड़ और और 350 मेगावाट की बिजली परियोजनाओं का तेलंगाना सरकार के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति की जनता पहले भी मेगा बिजली परियोजनाओं का विरोध कर रही थी। अब भी विरोध जारी है। विरोध रैली में आम जनता के साथ पंचायत प्रधान, बीडीसी, जिप सदस्यों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। विरोध रैली को लाहौल-स्पीति विकास मंच भी अपना समर्थन दे रही है। विकास मंच के संयोजक एवं पूर्व मंत्री डाॅ. मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति की जनता बिजली परियोजनाओं के विरोध में खड़ी है। लिहाजा, विकास मंच भी इस मसले पर जनता के साथ है। उधर, तांदी बांध संघर्ष समिति ने भी अपना समर्थन दिया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद लारजे ने कहा कि बिजली परियोजनाओं के लगने से घाटी ने चारों तरफ तबाही मचेगी। बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed