{"_id":"68079dece2a1d9b7b809d9f2","slug":"a-private-bus-ran-out-of-breath-in-the-middle-of-the-journey-passengers-got-upset-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146060-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीच सफर में हांफ गई निजी बस, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीच सफर में हांफ गई निजी बस, यात्री हुए परेशान
Wed, 23 Apr 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
शैंशर से कुल्लू निकली बस गंतव्य पर नहीं पहुंची
सैंज से सात किलोमीटर पीछे नोहांडा में हुई बस खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सरकारी बसों के साथ अब निजी बसें से यात्रियों का साथ छोड़ने लगी हैं। जिले के दुर्गम क्षेत्र शैंशर से आईएसबीटी कुल्लू के लिए निकली निजी बस रास्ते में ही हांफ गई। इस कारण यात्रियों को सुबह ही सात किलोमीटर पैदल सफर कर सैंज तक पहुंचना पड़ा। गौर रहे कि मंगलवार की सुबह शैंशर से कुल्लू के लिए निकली निजी बस नोहांडा (रोपा के समीप) नामक स्थान पर खराब हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं।
इस कारण विद्यार्थियों, मरीज और सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई है। समय पर टैक्सियां न मिलने के कारण सैंज की ओर जाने वाले यात्रियों ने पैदल ही रुख किया।
वहीं, यात्रियों में प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रति भी रोष देखने को मिला। यात्री निरत राम, अनुभव, तोहित, सौरव, महेंद्र ने कहा कि शैंशर के लिए निजी बसों का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन सरकारी बसें नहीं चलतीं हैं। निजी बसों के खराब होने या न आने से घाटी की पंचायत पंचायतों शैंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली, सुचैहण, रैला-एक और शांघड के ग्रामीणों को आए दिन परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
एचआटीसी का बस रूट बंद
सैंज-न्यूली-शैंशर रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम का रूट ढाई साल से बंद चल रही है। हालांकि, ग्रामीण कई मंचों पर सरकार, प्रशासन और परिवहन निगम के अधिकारियों के समक्ष बस सेवा आरंभ करने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर किसी तरह की सकारात्मक पहल देखने को नहीं मिल रही है।