{"_id":"6aff2dafde7334a7990f4a72","slug":"a-grand-gathering-of-deities-will-take-place-at-mata-mrikula-in-udaipur-kullu-news-c-89-1-klu1002-192223-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उदयपुर में माता मृकुला से होगा देवी-देवताओं का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उदयपुर में माता मृकुला से होगा देवी-देवताओं का भव्य मिलन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की परिक्रमा निकले राजा घेपन का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। 22 नवंबर को उदयपुर में राजा घेपन, देवी बोटी, अठारह नाग और देवी हिडिंबा का माता मृकुला से भव्य मिलन होगा।
जयकारों और देव खेल के बीच पूरा माहौल भक्तिमय होगा। घाटी के लोग इस पल के गवाह बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजा घेपन की यह रथ यात्रा दो वर्षों के बाद तीसरे साल में लाहौल परिक्रमा पर निकलती है। राजा घेपन और देवी बोटी की रथ यात्रा 19 अक्तूबर से शुरू हुई है। पिछले कुछ दिनों से यह रथ यात्रा जागरा में त्रिलोकनाथ क्षेत्र में है।
लोग अपने घरों में निमंत्रण देने के साथ इन देवी-देवताओं से आशीर्वाद भी ले रहे हैं। घाटी के लोगों को राजा घेपन की रथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब राजा घेपन की यह रथयात्रा अंतिम पड़ाव पर है। 22 नवंबर को उदयपुर में माता मृकुला से भव्य मिलन के बाद यात्रा अगली सुबह मृकुला मंदिर परिसर में देव कारज का निर्वहन करने के बाद आगे मड्ग्रां तक जाएगी।
विज्ञापन
वहां से फिर राजा घेपन की रथ यात्रा की वापसी होगी, लेकिन जगह-जगह ठहराव के बाद वह अपने थान लौटेंगे। राजा घेपन के गूर टशी और रथ यात्रा में पंडित का कार्यभार संभालने वाले पंडित शिव लाल, रंजीत ने बताया कि 22 नवंबर को उदयपुर में राजा घेपन, देवी बोटी, अठारह नाग और देवी हिडिंबा का माता मृकुला से भव्य मिलन निर्धारित है। संवाद