फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A game of tricks on embers for happiness and prosperity

Kullu News: सुख समृद्धि के लिए अंगारों पर हुआ गूरों का खेल

Fri, 29 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
A game of tricks on embers for happiness and prosperity
 रैला में देवता ल्क्ष्मी नारायण के हूम  में मशालों से आसुरी शक्तियों को भगाते गूर और अन्य।
सैंज (कुल्लू)। घाटी के रैला में आराध्य देव लक्ष्मी नारायण का हूम (पर्व) धूमधाम से मनाया गया। वीरवार रात को क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए हूम मनाया गया। सुख-समृद्धि के लिए अंगारों पर गूरों का खेल हुआ।
विज्ञापन

रैला में ईष्ट देव के मधेउल में भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन हुआ। पूजन में देवता लक्ष्मी नारायण के सभी प्रमुख कारकून अनंत व्रत कर मधेउल में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया है कि देव लक्ष्मी नारायण की पूजा के बाद सभी कारकून रक्षा का प्रतीक अनंत धागा को धारण कर देवता को पूरे विधि विधान से मधेउल से मैदान की तरफ निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हर घर से लाई गई मशालों के साथ ग्रामीण मेला में पहुंचे थे। मैदान में आसुरी शक्तियों को भगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सुख-समृद्धि, धन-दौलत और शांति के लिए जलते अंगारों पर देवता के गूरों का खेल इस पर्व का मुख्य हिस्सा रहा। देवता के पालसरा यान सिंह नेगी ने बताया कि अधर्म पर पांडवों की विजय और कौरवों के नाश से इस पर्व को जोड़ा जाता है।
मान्यता है कि यहां अनंत व्रत की शुरुआत इसी काल से शुरू हुई है। देवता कमेटी के मुख्य सलाहकार गंगा राम नेगी ने बताया कि अनंत धागा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाला माना जाता है।

अनंत व्रत के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यह हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है। व्रत करने से दरिद्रता का नाश होता है और ग्रहों की बाधाएं भी दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed