फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A fantastic start to the season; pears fetch 160 per kilogram.

Kullu News: सीजन की शानदार शुरुआत, नाशपाती को मिला 160 रुपये प्रति किलो भाव

Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A fantastic start to the season; pears fetch 160 per kilogram.
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में बगीचों में तैयार उत्पाद को लेकर मंडी में पहुंचे बागवान।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर सब्जी मंडी में नाशपाती की सीजन की शुरुआत बागवानों के लिए उत्साहजनक रही। बुधवार को खुली नीलामी में उच्च गुणवत्ता वाली नाशपाती को 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक का भाव मिला, जिससे बागवानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सुबह से ही मंडी में कुल्लू घाटी और आसपास के क्षेत्रों से बागवान अपनी नाशपाती लेकर पहुंचे। बागवान शंकर सिंह, धनी राम ठाकुर,तेजा सिंह और हरि सिंह नेगी ने बताया कि सीजन की शुरुआत में ही अच्छे दाम मिलने से उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं। उनका मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और बाजार में मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारी सोहन ठाकुर, ईशान चौधरी, रामपाल और गुलशन का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाले फलों की बाजार में लगातार मांग बनी हुई है, जिसके कारण अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी प्रदेश की प्रमुख फल एवं सब्जी मंडियों में शामिल है, जहां कुल्लू, बंजार, आनी, नग्गर, मनाली और आसपास के क्षेत्रों के बागवान अपने उत्पाद को लेकर पहुंचते हैं।

बागवानों का कहना है कि इस साल नाशपती की फसल कम है, ऐसे में उन्हें अच्छे रेट मिल रहे है। पिछली बार नाशपाती का रेट 60-65 रुपये प्रति किलो चल रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अभी रेट में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed