फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A demand for a ropeway to Kaisdhar will be made to the state and central governments.

Kullu News: राज्य व केंद्र से की जाएगी काईसधार के लिए रोपवे की मांग

Thu, 08 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 08 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A demand for a ropeway to Kaisdhar will be made to the state and central governments.
बोले- रोपवे का रुख महाराजा की ओर होने से बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन

महाराजा विकास मंच की नेचर पार्क मौहल में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महाराजा विकास मंच की वीरवार को नेचर पार्क मौहल में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता के मंच के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान महाराजा खोखन कोठी के विभिन्न विकास के मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया कि महाराजा कोठी के बल्ह नेचर पार्क से जो भूमि बिजली महादेव रोपवे के लिए जगह दी गई है। इस जगह से ही काईसधार को रोपवे की मांग हिमाचल और केंद्र सरकार की जाएगी। बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर नेचर पार्क से महाराजा कोठी की ओर रोपवे का रुख होता है तो कुल्लू जिले में सबसे अधिक पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। काईसधार की दूरी नेचर पार्क से ठीक बिजली महादेव के बराबर है। बिजली महादेव की ऊंचाई और काईसधार की ऊंचाई 8500 फीट है, दोनों तरफ को रोपवे की दूरी बराबर है। अगर बिजली महादेव रोपवे का विरोध है तो कंपनी दूसरा स्थान महाराजा देखेगी। मंच के महासचिव सुख राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में इको टूरिज्म से महाराजा को नई पहचान मिली है। महाराजा में पर्यटन कारोबार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

महाराजा, खोखन, लगघाटी की पंचायतों की मांग के अनुसार भविष्य में हिमाचल और केंद्र सरकार से रोपवे की मांग की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बाराहार परस राम ठाकुर, बुआई पंचायत प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, उप प्रधान भाग चंद ठाकुर, पीज के प्रधान भुवनेश ठाकुर, बल्ह के प्रधान देवी सिंह, उपप्रधान बेअंत ठाकुर, हुक्म, मौहल की प्रधान इशारा ठाकुर, डोला राम, मंच के उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, मीरा राणा, राजू ठाकुर, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed